Showing posts with label PGT NEWS. Show all posts
Showing posts with label PGT NEWS. Show all posts

Friday, 12 June 2015

PGT NEWS-- सौ पीजीटी को एक साल बाद सशर्त ज्वाइनिंग

पिछलीसरकार में टीचर सलेक्शन बोर्ड के माध्यम से जुलाई में चयनित हुए करीब 100 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) को भाजपा सरकार ने गुरुवार को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। इन्हें पूरी तरह से टेम्परेरी बेसिस और टेम्परेरी पोस्ट के अगेंस्ट यह नौकरी दी गई है। इन पीजीटी टीचरों को नियुक्ति पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पेंडिंग रिट याचिकाओं का निर्णय इन नौकरियों पर भी लागू होगा। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन पीजीटी टीचरों का सलेक्शन पिछली कांग्रेस सरकार ने टीचर सलेक्शन बोर्ड के माध्यम से जुलाई 2014 में चयनित किया गया था। लेकिन इनके डीम्ड यूनिवर्सिटी से पास आउट होने के कारण इन्हें ज्वाइन नहीं करवाया जा रहा था। इनके मामले में हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले ही सरकार को नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश दिए थे। एकही पत्नी के साथ रहने का देना होगा प्रमाण पत्र: शिक्षाविभाग ने शादीशुदा आवेदकों के लिए शर्त लगाई है कि उन्हें एक ही पत्नी के साथ रहने का प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदक की दो पत्नियां हैं,
तो उसे तभी इस पद के लिए योग्य माना जाएगा जब राज्य सरकार स्पेशल केस मानते हुए उसे छूट प्रदान करे। नियुक्ति पत्र में ये शर्तें यहनियुक्ति पूरी तरह टेम्परेरी रहेगी। अगर आगे कोई पोस्ट आती है तो नियुक्ति की तारीख से सीनियॉरिटी बेसिस पर कंफर्म करने पर विचार किया जाएगा। वे अगले 5 साल तक शिक्षा विभाग के अलावा किसी अन्य महकमे में किसी भी पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। प्रोबेशन पीरियड 2 साल का रहेगा, जरूरत पड़ने पर इसे एक साल और बढ़ाया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने एस टेट, एच टेट और बीएड नहीं कही है, उन्हें 1 अप्रैल, 2018 तक ये परीक्षाएं पास करनी होंगी।

PGT NEWS-- AB PGT NAHI RAHENGE HIGH SCHOOL ME

हरियाणा के सरकारी उच्च विद्यालयों में सेवाएं दे रहे लेक्चरर को अब सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में ही डयूटी देनी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने रेशनेलाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके पूरा होने पर लेक्चरर हाई स्कूल में नौवीं और दसवीं कक्षा को नहीं पढ़ा पाएंगे। 1सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कई विषयों के लेक्चरर के पद खाली चल रहे हैं, जबकि उसी विषय के लेक्चरर हाई स्कूल में सेवारत हैं। रेशनेलाइजेशन के बाद सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर की कमी पूरा हो जाएगी और हाई स्कूल में सरप्लस चल रहे गेस्ट टीचर्स को राहत मिलेगी। रेशनेलाइजेशन से अंदाजन हाई स्कूलों में मास्टरों के दो से ढाई हजार पद खाली होंगे। मनोहर सरकार ने लेक्चरर को उनके मूल कैडर में भेजने का निर्णय लेकर सरप्लस गेस्ट को बचाने की भी
तरकीब निकाली है। पूर्व हुड्डा सरकार के समय लगभग 15 हजार लेक्चरर की भर्ती हुई थी। उस समय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में इतने पद खाली न होने पर लेक्चरर को नौवीं और दसवीं कक्षा पढ़ाने का भी विकल्प दे दिया था। लेक्चरर ने घर के पास के स्कूलों को तवज्जो दी। 1अब विभाग एक तीर से दो निशाने लगाने जा रहा है। रेशनेलाइजेशन कर लेक्चरर के खाली पदों को भी भर दिया जाएगा और गेस्ट के लिए भी स्कूलों में पोस्ट खाली हो जाएंगी। शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने स्कूलों की रिपोर्ट वर्क लोड और शिक्षकों की संख्या सहित जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है।