Saturday, 25 July 2015

6 जिलो मे एचटेट परीक्षा के सेंटर न बनाए जाने की निंदा

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड मुख्यालय भिवानी सहित रोहतक, जींद, महेंद्रगढ़, मेवात, झज्जर में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के सेंटर नहीं बनाए जाने के लिए निंदा की है। उन्होंने कहा कि दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं में इन जिलों में नकल के केसों को आधार बनाकर एचटेट के सेंटर नहीं बनाना बोर्ड का गलत फैसला है।
शुक्रवार को जारी एक बयान में पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री ने कहा कि यह फैसला हरियाणा सरकार द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के खिलाफ भी है, क्योंकि इन छह जिले की लड़कियों को अब एचटेट की परीक्षा देने के लिए 100 किमी से भी अधिक दूरी तक यात्रा करनी पड़ेगी, जो अन्याय होगा।

No comments:

Post a Comment