पिछले एक माह से देवीलाल पार्क में महापड़ाव डाले अतिथि अध्यापकों की ओर से शनिवार को महाआक्रोश रैली निकाली जाएगी। रैली में भीड़ जुटाने व अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए सर्व कर्मचारी संघ व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के साथ मिलकर सभी संगठनों को न्यौता भेजा है। प्रदेश की सभी खाप पंचायतों, सामाजिक-धार्मिक संठनों को भी बुलाया गया है।एक माह से महापड़ाव सरप्लस गेस्ट टीचर पिछले तीन माह से प्रदेश में अलग-अलग जगह आंदोलन कर रहे हैं। गत 29 जून तक सभी सरप्लस गेस्ट टीचर को हटा दिया गया था, इसके बावजूद वे महेंद्रगढ़ के देवीलाल पार्क में 17 जून से महापड़ाव डाले बैठे हैं और 31 जून से बेमियादी अनशन कर रहे हैं
No comments:
Post a Comment