Saturday, 25 July 2015

नियमित होगे तब ही छोड़ेंगे दिल्ली- गेस्ट टीचर

नियमित करने की मांग को लेकर गेस्ट टीचरों का महापड़ाव शुक्रवार को 38 वें दिन भी जारी रहा। सरकार की अनदेखी के बावजूद गेस्ट टीचरों का जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
गेस्ट टीचरों ने साफ कर दिया है कि वो नियमित होने तक किसी भी हाल में दिल्ली को नहीं छोड़ेंगे । गेस्ट टीचरों के मंडल स्तर पर चल रहे क्रमिक अनशन के दौरान शुक्रवार को हिसार मंडल के 11 गेस्ट 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर रहे। वहीं शनिवार को अब अंबाला मंडल की बारी रहेगी। गेस्ट टीचरों का कहना है कि एक तरफ तो सरकार गेस्ट टीचरों को सरप्लस बता रही है वहीं दूसरी तरफ नियमित अध्यापकों की भर्तियां निकालकर गेस्ट टीचरों की पीठ में छुरा घोंपने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार पर गेस्ट टीचरों की अनदेखी कर उन्हें बेरोजगार करने का आरोप लगाया ।
हिसार मंडल के ये 11 गेस्ट बैठे अनशन पर ः
ईश्वर दास, रत्न शर्मा, विनोद राणा, ईश्वर बरवाला, जोगिंद्र सिंह, जयकिशन , कुलदीप, सुरेश, नरेश, सुरेंद्र और प्रेम शुक्रवार को 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर रहे ।

1 comment: